Ayodhya Ram Mandir 3-Day Mega Event Begins: 12-Hour Puja, Pran Pratishtha Preparations
अयोध्या एक ऐतिहासिक पल की साक्षी बनने जा रही है। श्रीराम जन्मभूमि में आज से तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू हो गया है, जिसका समापन 5 जून को राम दरबार की प्रतिष्ठा के साथ होगा। मुख्य अतिथि होंगे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
तीन दिनों तक प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे से 12 घंटे तक वैदिक पूजा-अनुष्ठान होंगे। 1975 मंत्रों के साथ अग्निहोत्र, रामरक्षा स्तोत्र, हनुमान चालीसा और भक्ति गीतों का पाठ होगा।
काशी के यज्ञाचार्य जयप्रकाश के नेतृत्व में 101 वैदिक आचार्य अनुष्ठान संपन्न कराएंगे। सभी अनुष्ठान वैदिक विधियों से होंगे और प्रमुख संतों की उपस्थिति रहेगी।
प्रतिमाएं यहां स्थापित होंगी:
- ईशान कोण: शिवलिंग
- अग्नि कोण: श्री गणेश
- दक्षिण मध्य: महाबली हनुमान
- नैऋत्य कोण: सूर्य देव
- वायव्य कोण: मां भगवती
- उत्तर मध्य: मां अन्नपूर्णा
- मुख्य मंदिर प्रथम तल: श्रीराम दरबार
- दक्षिण-पश्चिम परकोटा: शेषावतार
भक्तों के लिए दर्शन सामान्य रूप से खुले रहेंगे।
